Home / Odisha / कटक में 30 जुआरी गिरफ्तार

कटक में 30 जुआरी गिरफ्तार

  •  8.04 लाख रुपये नकद और 31 मोबाइल फोन जब्त

कटक। जिले के जगतपुर थाने की पुलिस ने कल शाम पागा साही से 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पागा साही में चल रहे जुए के अड्डे पर कार्रवाई की। सब-इंस्पेक्टर दिलीप मोहंती के नेतृत्व में एक विशेष दस्ते ने मौके पर छापा मारा और 30 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने कहा कि माल गोदाम इलाके का रहने वाला ओ कृष्ण राव अपने घर में अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहा था। घर को उसने बैंक नीलामी के जरिए खरीदा था। इस दौरान मौके से 8.04 लाख रुपये नकद और 31 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने राव के घर से 4 मोटरसाइकिलें, ताश के 16 पैकेट, जुए के टोकन वाला एक प्लास्टिक जार भी जब्त किया। बताया जाता है कि राव खुद एक अनुभवी जुआरी है। एसीपी अरुण स्वाईं ने कहा कि राव पहले भी जुए के कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …