-
बैंक खाते में 300 रुपये जमा करेगी राज्य सरकार
भुवनेश्वर। राज्य के सामाजिक सुरक्षा हिताधिकारियों को राज्य सरकार शीतकालीन सहायता प्रदान करेगी। प्रत्येक हिताधिकारी को इस बाबत एक साथ तीन सौ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। दिसंबर माह में हिताधिकारियों को बैंक खाते में यह राशि जमा कर दी जाएगी।
राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजना में शामिल 48 लाख से अधिक हिताधिकारी इससे लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार इस सहायता के बाबत 14 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च करेगी।
उल्लेखनीय बै कि इससे पूर्व राज्य सरकार ने गर्मी के दिनों में हिताधिकारियों को एक सौ रुपये की ग्रीष्मकालीन सहायता प्रदान की थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
