Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र 24 से

ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र 24 से

  •  सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक 21 को

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 24 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस सत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए आगामी 21 को सर्वदलीय बैठक बुलायी गई है। विधानसभा अध्यक्ष विक्रम केशरी आरुख इस बैठक में अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों को अनुसार, यह बैठक 21 नवंबर को सुबह 11.30 बजे आयोजित होगी। बैठक में सरकारी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ भाजपा व कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस बार का सत्र कोविद गाइडलाइन के अनुसार चलेगा या फिर सामान्य रुप से चलेगा, इसे लेकर बैठक में निर्णय किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …