-
किसानों के हित में भाजपा पक्षकार – पृथ्वीराज
-
कहा-फसल बीमा को लेकर राज्य सरकार के झूठ का हुआ पर्दाफाश
भुवनेश्वर। प्राकृतिक आपदा आने पर किसानों को राज्य सरकार हताश कर रही है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण यहां का किसान सबसे अधिक उपेक्षित हैं। किसानों के प्रति अन्याय के खिलाफ विभिन्न जिलों में आंदोलन होते रहे हैं तथा भाजपा ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आगामी 18 नवंबर से विधानसभा के सामने अनिश्चितकाल के लिए धरना देगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा सहजता से उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार की कृषि तकनीकी समिति ने राज्य सरकार को बार-बार अवगत कराया। इसके बाद भी राज्य सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस मामले में राज्य सरकार केन्द्र सरकार पर दोष मढ़ने का प्रयास किया था। इस समस्या को लेकर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेद्र सिंह तोमर से बात की। इसके बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जो पत्र लिखा है, उसमें स्पष्ट रुप से कहा गया है कि किसानों को बीमा राशि पहुंचाने में देरी के लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा देश का एक मात्र राज्य है, जहां किसानों को प्रोत्साहन नहीं मिलता। नवीन सरकार राज्य के किसानों को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं। राज्य के किसान को न सर्टिफियड बीज मिलते हैं और ना उच्च उत्पादन क्षमता वाले बीज मिलते हैं। राज्य के किसानों को नकली व निम्न गुणवत्ता के बीज मिलते हैं। राज्य में सिड कार्पोरेशन का होना या ना होना एक ही बात है। राज्य सरकार ने आलू मिशन, प्याज मिशन ऐसे अनेक मिशन शुरु कर करोड़ों खर्च किये, लेकिन कुछ भी लाभ नहीं हुआ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
