-
19 नवंबर के आसपास डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना
-
21 को ओडिशा में कुछ जगहों पर होगी बारिश
भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के उत्तरी अंडमान सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। यह अब उसी क्षेत्र में बना हुआ था तथा इसके डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव में ओडिशा के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में गुरुवार की सुबह चक्रवाती परिसंचरण के साथ निम्न दबाव का क्षेत्र बना है इसके 19 नवंबर के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर धीरे-धीरे एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने वाला है तथा 21 नवंबर को गंजाम, गजपति, कंधमाल, रायगड़ा, मालकानगिरि और कोरापुट जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
