Home / Odisha / पाठ्य-पुस्तकों की छपाई व वितरण को लेकर वार्षिक कैलंडर प्रस्तुत करने का निर्देश

पाठ्य-पुस्तकों की छपाई व वितरण को लेकर वार्षिक कैलंडर प्रस्तुत करने का निर्देश

भुवनेश्वर-विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को पाठ्य-पुस्तकों की छपाई व वितरणको लेकर एक बैठक हुई। इस बैठक में विभागीय मंत्री दास ने विभाग के अधिकारियों को पाठ्य-पुस्तकों की छपाई व वितरण को लेकर वार्षिक कैलंडर प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि पहली कक्षा से 8वीं कक्षा तक कुल 24954127 पुस्तकों में से 99 प्रतिशत पुस्तकों का वितरण हो चुका है। बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी 3  अप्रैल को प्रवेश उत्सव के दौरान छात्र- छात्राओं को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इस बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …