
भुवनेश्वर। 5-टी सचिव वीके पांडियन ने आज सुबह भुवनेश्वर स्थित कैप्टिल अस्पताल का दौरा किया और ट्रॉमा केयर तथा मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की।
पांडियन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित, कार्य सचिव वीर विक्रम यादव और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक विजय महापात्र के साथ निर्माणाधीन ट्रॉमा केयर एंड मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके अलावा कैपिटल अस्पताल के निदेशक और अन्य स्टाफ सदस्य भी इस दौरान उपस्थित थे। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने साल 2023 के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
