Home / Odisha / कीट को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022

कीट को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022

  •  30 नवंबर को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भुवनेश्वर। कीट को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022 के लिए चयनित किया गया है। पिछले लगभग 20 वर्षों से कीट डीम्ड विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा दे रहा है। इसको 30 नवंबर को नई दिल्ली में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022 प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि कीट को यह राष्ट्रीय पुरस्कार एक निगम सामाजिक दायित्व के रुप में प्रदान किया जाएगा। 14 नवंबर को यह घोषणा केन्द्र सरकार ने नई दिल्ली में की। यही नहीं, भुवनेश्वर स्थित कीट एक मात्र ऐसी शैक्षिक संस्थान है जिसके पास राष्ट्रीय तथा अन्तराष्ट्रीय स्तर के खेल संसाधन तथा इन्फास्ट्रक्चर उपलब्ध है। कीट अबतक अनेक ओलंपियन, कामनवेल्थ गेम विजेता खिलाड़ी तथा एशियन गेम विजेता खिलाड़ी तैयार कर चुका है। ओडिशा के साथ-साथ भारत का मान बढ़ा चुका है। अपनी प्रतिक्रिया में कीट-कीस के संस्थापक तथा कंधमाल लोकसभा सांसद प्रोफेसर अच्युत सामंत ने कीट को मिल रहे राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कारः2022 के लिए केन्द्रीय युवाकल्याण तथा खेल मंत्रालय तथा माननीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रति आभार जताया है। प्रोफेसर सामंत के अनुसार यह अवसर उनके लिए तथा कीट के लिए एक गौरवशाली क्षण है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …