Home / Odisha / राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी व नायकों के प्रतिमूर्ति में पूष्पार्घ्य अर्पित किया

राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी व नायकों के प्रतिमूर्ति में पूष्पार्घ्य अर्पित किया

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कल पुरी से लौटने के बाद राजधानी भुवनेश्वर में स्वतंत्रता सेनानियों व नायकों की प्रतिमूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। पुरी से लौटने के बाद भुवनेश्वर के बीजू पटनायक हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। लोक नृत्य व पारंपारिक वाद्य यंत्र के साथ-साथ शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया गया गया। राष्ट्रपति पहले राज्य संग्रहालय चौक पर पाइक विद्रोह के नायक बक्सी जगबंधु के प्रतिमूर्ति पर पुष्पार्घ दिया। इसके बाद राजभवन चौक पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास, गोपबंधु चौक पर पंडित गोपबंधु दास , पावार हाउस चौक पर महाराजा श्रीरामचंद्र भंजदेव, कलिंग अस्पताल चौक पर गंगाधर मेहेर व बलिदानी लक्ष्मण नायक, मैत्री विहार में भगवान बिरसा मुंडा व पंडित रघुनाथ मुर्मू के प्रतिमूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके साथ राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अनेक स्थानों पर राष्ट्रपति के स्वागत में लोग लोकनृत्य व जनजातीय नृत्य का परिवेषण किया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …