Home / Odisha / पद्मपुर उपचुनाव में प्रदीप पुरोहित होंगे भाजपा के उम्मीदवार

पद्मपुर उपचुनाव में प्रदीप पुरोहित होंगे भाजपा के उम्मीदवार

  •  14 नवंबर को भरेंगे नामांकन पत्र

भुवनेश्वर। पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित भाजपा के उम्मीदवार होंगे। सुंदरगढ़ से भाजपा विधायक कुसुम टेटे ने यह जानकारी दी। उधर, प्रतिपक्ष के नेता जयनारायण मिश्र ने कहा है कि इस उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से 14 नवंबर को नामांकन पत्र भरा जाएगा।
पद्मपुर उपचुनाव के लिए भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय की ओर से विधिवत रुप से प्रदीप पुरोहित के नाम की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके नाम की घोषणा होना तय है और कभी भी हो सकती है।
प्रदीप पुरोहित वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह साल 2014 में भाजपा से इसी सीट से विधायक चुने गये थे। साल 2019 में बीजद प्रत्याशी विजय रंजन सिंह बरिहा ने उन्हें पराजित किया था। गत तीन नवंबर को विजय रंजन सिंह बरिहा का निधन हो गया था। इस कारण इस सीट से उपचुनाव हो रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को पद्मपुर उपचुनाव के लिए विधिवत रुप से विज्ञप्ति जारी की गई थी।
इसके अनुसार, पद्मपुर विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर तक नामांकन पत्र भरा जा सकेगा। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेगा। 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …