पुरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा यात्रा के पहले दिन कल यहां विश्वविख्यात बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक द्वारा बनायी गई एक बालुका को देखने के लिए पुरी गोल्डन बीच पहुंचीं। सुदर्शन पटनायक ने बालुका में भगवान जगन्नाथ के एक राजसी रूप में चित्रित किया है। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पुरी विधायक जयंत षाड़ंगी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र भी थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
