भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26 नये मामले पाये गये हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1336304 हो गई है। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1326915 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 132 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 16 संगरोध से हैं, जबकि 10 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 8 जिले से हैं। जानकारी के अनुसार, बरगड़ जिले में 2, कटक जिले में 12, जगतसिंहपुर जिले में 2, झारसुगुड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 2, नयागढ़ जिले में 1, पुरी जिले में 1 तथा सुंदरगढ़ जिले में 5 संक्रमित मिले हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
