भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड बढ़ने वाली है। राज्य में 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आयेगी। यह जानकारी बुधवार को भुवनेश्वर में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही आईएमडी ने बताया कि बीती रात कोरापुट के सेमिलिगुड़ा में सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद जी उदयगिरि 13.4, कोरापुट और बौध 14-14 और दरिंगबाड़ी व कंधमाल 14.5-14.5 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 10 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से 14 नवंबर को सुबह 8.30 बजे तक शुष्क मौसम रहेगा। दक्षिण आंतरिक ओडिशा के कंधमाल जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। अनुगूल, बलांगीर, गजपति और कलाहांडी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ था।
विशेष रूप से भुवनेश्वर में आज सुबह 8.30 बजे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
