Home / Odisha / यातायात नियमों का उल्लंघन करते पुन: पकड़ाए दो नबालग

यातायात नियमों का उल्लंघन करते पुन: पकड़ाए दो नबालग

  •  तीस-तीस हजार का चालान कटा

संबलपुर। यातयात नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो नबालगों पर पुन: कार्रवाई हुई है। सुबह अंईठापाली चौक में यातयात पुलिस ने उन नबालगों का अवैध रूप से वाहन चलाते पकड़ा और दोनों को तीस-तीस हजार का चालान दे दिया। उनमें से एक नबालग दसवीं कक्षा का छात्र है, जबकि दूसरा पांचवी क्लास में पढ़ता है। तीन दिन पहले भी इस तरह दो नबालगो को यातायात पुलिस ने पकड़ा था। उनको क्रमश: 43 हजार एवं  37 हजार रूपए का चालान सौपा गया था। यातयात डीएसपी हिमांशु बेहेरा ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को किसी भी हालत में वाहन चलाने न दें, अन्यथा उन्हें इसी प्रकार की परेशानी होती रहेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …