Home / Odisha / खुर्दा में सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

खुर्दा में सड़क हादसे में दो की मौत, चार घायल

भुवनेश्वर। खुर्दा जिले के बेगुनिया थाना क्षेत्र के भुईंपुर में आज हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह एक मोटरबाइक और एक ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें दो लोगों की जान चली गयी। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रहे चार अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …