
भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 18 जगहों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। यह जानकारी आज यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) दी है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, दरिंगबाड़ी 13 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके बाद फुलबाणी में 14.5 डिग्री, कोरापुट में 16, भवानीपाटना में 16.5 डिग्री और सुंदरगढ़ में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
नयागढ़, बौध और छत्रपुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोनपुर में 18 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 18.2, नुआपड़ा में 18.4, मालकानगिरि में 18.5 और बलांगीर में 18.8 डिग्री सेल्सियस था।
अनुगूल, परालाखेमुंडी और बरगढ़ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हीराकुंड में 19.1 और झारसुगुड़ा में 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
