Home / Odisha / बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

संबलपुर। गुरूवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस खास अवसर पर गुरूवार की सुबह पूर्व विधायिका डा. रासेश्वरी पाणिग्राही के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं की टीम रेमेड़ चौक पहुंची। वहांपर उन्होंने महानायक बीजू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर बीजद नेता गोकुल मेहेर, आर्तत्राण मिश्र, सूरू  मेहेर, आनंद जेना एवं पूर्व राज्यसभ सदस्य प्रमिला बहीदार समेत बीजद केअनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। तत्पश्चात बीजद के सदस्यों ने दुर्गापाली स्थित वद्धाश्रम एवं धनकौड़ा स्थित अनाथ आश्रम का दौरा किया और वहां के अंतवासियों के बीच फल एवं मिष्टान वितरित किया।

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …