
भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के सिर्फ छह नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं। इसमें एक भी बच्चा शामिल नहीं है। कुल पाजिटिव मामलों में क्वारेंटाइन में 4 तथा
स्थानीय संपर्क के 2 मामले शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 1 तथा खुर्दा जिले में 1, कोरापुट जिले में 1, नयागढ़ जिले में 1, पुरी जिले में 1, संबलपुर जिले में 1 नये पाजिटिव पाये गये हैं। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 31 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं। अबतक राज्य में कुल परीक्षण 33883554 हुए हैं, जबकि कुल पाजिटिव 1336261 हुए हैं। इनमें से कुल 1326840 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 164 है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
