Home / Odisha / गाय को पशु कहने पर हो हत्या जैसा दंड – राज्यपाल गणेशीलाल

गाय को पशु कहने पर हो हत्या जैसा दंड – राज्यपाल गणेशीलाल

  • कहा-गोहत्या पर दी जाये मानव हत्या जैसी सजा

  • गोहत्या के मामले धारा 302 और 307 के तहत लाने पर दिया जोर

  • ओडिशा में हरियाणा जैसा गोसुरक्षा कानून लागू करने का दिया सुझाव

हेमन्त कुमार तिवारी, कटक

ओडिशा के राज्यपाल डा प्रोफेसर गणेशी लाल ने गाय को पशु कहने पर हत्या जैसे दंड दिये जाने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही उन्होंने गोहत्या करने पर मानव हत्या जैसी सजा दिये जाने की वकालत भी की। उन्होंने कहा कि गोहत्या के मामले में मानव हत्या की तरह धारा 302 और धारा 307 के तहत मामले चलाये जाने चाहिए।

राज्यपाल गणेशी लाल आज कटक के मंगराजपुर स्थित नंद गांव वृद्ध गोसेवा आश्रम में गोपाष्टमी पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उपस्थित गोभक्तों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने गोहत्या पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून लाने का सुझाव दिया तथा मंच पर आसीन बड़चना के बीजद विधायक अमर सतपथि से कहा कि वह राज्य सरकार से इस संदर्भ में सख्त कानून लाने को कहें। साथ ही राज्यपाल ने खुद राज्य सरकार से कहने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में तत्काल लागू करने के लिए हरियाणा में लागू किये गये नियम-कानून को यहां लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गोहत्या रोकने के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने सख्त कानून बनाये हैं और इन राज्यों ने वैसी ही सजा निश्चित की है, जैसी सजा गोहत्यारों को मिलनी चाहिए।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …