
भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 नये मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 4 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1336255 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1326809 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 190 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 14 संगरोध से हैं, जबकि 9 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 6 जिले से हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरगड़ जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 2, नुआपड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 3 तथा स्टेट पूल से 1 संक्रमित मिला है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
