-
17 नवंबर तक नामांकन दाखिल होगा नामांकन पत्र

भुवनेश्वर। ओडिशा के बरगड़ जिले में पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा। इस संबंध में एक अधिसूचना भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) 10 नवंबर को जारी करेगा। इसके बाद उम्मीदवार 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। उपचुनाव के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी।
उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को बीजद विधायक विजय रंजन सिंह बरिहा की मृत्यु के बाद यह सीट रिक्त हो गयी थी और इसके लिए उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
