
भुवनेश्वर। ओडिशा व आंध्र प्रदेश के बीच सीमा विवाद के समाधान के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखे जाने के बाद राज्य के राजस्व मंत्री प्रमिला मल्लिक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने अपने प्रतिक्रिया में कहा है कि सर्वदलीय बैठक के संबध में किसी प्रकार का निर्णय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक लेंगे। सीमावर्ती इलाकों में जो विकास कार्य होना चाहिए मुख्यमंत्री ने उसे जारी रखा है। पडोसी आंध्र प्रदेश ओडिशा के गावों को लुभाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन राज्य सरकार हर प्रकार का कदम उठा रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
