Home / Odisha / सीमा विवाद के समाधान को प्रधान ने नवीन को लिखा पत्र

सीमा विवाद के समाधान को प्रधान ने नवीन को लिखा पत्र

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा व आंध्रप्रदेश के बीच सीमा विवाद के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने विवाद के समाधान के लिए गठित इंटर स्टेट कमेटी के कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए अनुरोध किया। इसके साथ ही कोरापुट जिले के कोटिया व गजपति जिले के माणिकपाटना सीमा विवाद के समाधान के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। प्रधान ने इसके लिए कुछ सुझाव भी दिया है।

प्रधान ने कहा कि सीमा विवाद के समाधान के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलायी जाए। बैठक में सीमा विवाद के समाधन के लिए गठित इंटर स्टेट कमेटी की प्रगति की समीक्षा की जाए। सीमावर्ती इलाकों के गांवों में किये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी बैठक में साझा की जाए।

आपसी बातचीत से दो राज्यों के बीच सीमा विवाद के समाधान के लिए उन्होंने इससे पहले इसी 2022 में व 2021 में दो पत्र मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखकर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इसके बावजूद किसी प्रकार की स्थिति में परिवर्तन न होने जैसी बात प्रतीत हो रही है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि बीते कुछ दिनों मं आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती गांवों में प्रशासनिक हस्तक्षेप करने की खबरें सामने आ रही है। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा इस तरह की गैर कानूनी व दुर्भाग्यपूर्ण हस्तक्षेप अब केवल कोटिया तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि दक्षिण ओडिशा के अन्य इलाकों में फैल रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …