Home / Odisha / झारसुगड़ा में हाथी के हमले में दो की मौत

झारसुगड़ा में हाथी के हमले में दो की मौत

झारसुगुड़ा। झारसुगुड़ा जिले के भौरा गांव में गुरुवार की रात हाथी के हमले में दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गयी, जबकि उनके माता-पिता घायल हो गये। मृतक नाबालिगों की पहचान धनंजय सतनामी (9) और अजय सतनामी (11) के रूप में हुई है।

कथित तौर पर, छत्तीसगढ़ के उमेश सतनामी और उनकी पत्नी लहराबाई सतनामी अपने तीन बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए भौरा पहुंचे थे। वे बीती रात गहरी नींद में थे, तभी एक हाथी ने दोनों बच्चों को कुचलकर मार डाला। बच्चों को बचाने के प्रयास में दंपत्ति घायल हो गये। वन विभाग के कर्मियों ने दंपति को बचाया और जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …