
ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के गोलंथरा थाना क्षेत्र के सुरला ओडीआरपी कालोनी से पुलिस ने गैरकानूनी गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्रीकांत दास तथा संतोष महाराणा के रूप में बतायी गयी है। यह जानकारी आज यहां ब्रह्मपुर पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। बताया जाता है कि ये आरोपी छह महीने पहले एक कंपनी में काम करते थे। इसके बाद उन्होंने वहां नौकरी छोड़ दी और गुटखा बनाने का काम शुरू किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपियों को धर-दबोचा। मौके से लगभग चार लाख रुपये के मूल्य की वस्तुएं बरामद हुई हैं, जिनका प्रयोग गुटखा बनाने के काम में किया जाता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
