Home / Odisha / खुर्दा में कार व ट्रक के बीच टक्कर, तीन की मौत

खुर्दा में कार व ट्रक के बीच टक्कर, तीन की मौत

भुवनेश्वर। खुर्दा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर एक कार व ट्रक के बीच टक्कर होने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना बोलगढ़ थाना क्षेत्र के पंचुकोट स्थित अभिनंदन ढावा के पास घटी है। हादसे की सूचना के बाद बोलगढ़ थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। ट्रक का चालक वहां से फरार हो गया है।
प्राप्त जानाकरी के अनुसार, कार मंगलवार देर रात भुवनेश्वर से नयागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई। इस कारण कार के ड्राइवर के साथ-साथ उसमें बैठे अन्य दो लोगों की भी मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …