Home / Odisha / चिटफंड जांच आयोग के बंद होने से प्रभावित निवेशक हताश – कांग्रेस

चिटफंड जांच आयोग के बंद होने से प्रभावित निवेशक हताश – कांग्रेस

भुवनेश्वर- चिटफंड घोटाले की जांच कर रहे जस्टिस मदनमोहन दास की  अध्यक्षता में गठित कमिशन को बंद किये जाने के बाद राज्य के प्रभावित निवेशक हताश व निराश हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा विधायक सुरेश राउतराय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीजद सरकार के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता के इसमें शामिल होने के कारण मुख्यमंत्री इस मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चिटफंड मामले में मुखर होने के बावजूद अब इस मामले में मुंह नहीं खोल रही है। इससे यह बात प्रमाणित हो गया है कि भाजपा बीजद के साथ मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हजारों करोड़ रुपये के स्कैम में प्रभावित लोगों के लिए केवल तीन सौ करोड़ रुपये के कर्पोस फंड की घोषणा की थी। इससे भी किसे पैसा मिला या न मिला यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …