-
चार बर्खास्त, चार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति और छह कर्मचारियों की पेंशन स्थायी रूप से निलंबित
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य में 14 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कानून का हंटर चलाया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आदेश के बाद चार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा चार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति प्रदान की गयी है और छह कर्मचारियों की पेंशन स्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।
जिन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें एक अधीक्षण अभियंता, दो सहायक अभियंता, एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), एक अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), एक वन परिक्षेत्र अधिकारी, एक तहसीलदार, एक प्रखंड विकास अधिकारी, एक वरिष्ठ इंजीनियर, एक कर संग्रहकर्ता, एक आपूर्ति निरीक्षक और तीन कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। विशेष रूप से अब तक 187 भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकारी हंटर चलाया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
