Home / Odisha / भुवनेश्वर-जयपुर के बीच विमान सेवा का शुभारंभ

भुवनेश्वर-जयपुर के बीच विमान सेवा का शुभारंभ

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया उद्घाटन

भुवनेश्वर। अविभाज्य कोरापुट जिले के लोगों का काफी दिनों का सपना आज पूरा हुआ। काफी दिनों से प्रतीक्षित भुवनेश्वर-जयपुर विमान सेवा प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस सेवा का उद्घाटन किया। भुवनेश्वर से यह 9 सीटों वाला विमान भुवनेश्वर से निकल कर जयपुर पहुंचा।
उल्लेखनीय है कि गत 20 अक्टूबर को जयपुर हवाई अड्डे पर यात्री विमान की आवाजाही के लिए नागरिक उड्डय़न निदेशालय की ओर से लाइसेंस प्रदान किया गया था। राज्य सरकार के वाणिज्य व परिवहन विभाग की ओर से जयपुर-भुवनेश्वर, भुवनेश्वर जयपुर विमान सेवा के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …