संबलपुर। कोरोना के संदेह में वीर सुरेन्द्र साय इंष्टीटयुट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में एक और मरीज को दाखिल किया गया है। मरीज का नाम शिवाली गणेश बताया गया है तथा वह सोनपुर जिले के डुंगरीपाली का रहनेवाला है। बताया जाता है कि मरीज दुबई में काम करता था। कोरोना की भयावता बढ़ते ही वह स्वदेश लौट आया। एहतियात के तौरपर उसे वीएसएस मेडिकल में दाखिल कराया गया है। मरीज का इलाज कर रहे डा. सुदर्शन पोथाल ने बताया कि मरीज के रक्त का नमूना बहुत जल्द कोलकात्ता भेजा जाएगा। जिसके बाद ही वास्तवित तौरपर कुछ कहा जाएगा। फिलहाल मेडिकल के एक आइसोलेटेड वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
