
बारिपदा। मयूरभंज जिले में झारपोखरिया थानांतर्गत बॉम्बे चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर कल शाम हुए एक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि यहां निर्माणाधीन ओवरब्रिज से एक ट्रक नीचे गिर गया।
जानकारी के मुताबिक, हल्दिया में लौह अयस्क उतारने के बाद ट्रक केंदुझर की ओर जा रहा रहा था। इस दौरान बॉम्बे चौक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गयी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
