Home / Odisha / ओडिशा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 31 से

ओडिशा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 31 से

  •  100 दिनों में 2250 किमी की दूरी होगी तय

भुवनेश्वर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ओडिशा में भारत जोड़ो यात्रा आगामी 31 अक्टूबर को भुवनेश्वर से शुरू होगी। भुवनेश्वर के इंदिरा गांधी पार्क से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक के नेतृत्व में इस यात्रा का शुभारंभ होगा। ओडिशा में भारत जोड़ो यात्रा क्रियान्वयन कमेटी के अध्यक्ष तथा विधायक संतोष सिंह सालुजा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राज्य में 27 जिले, 19 संसदीय़ क्षेत्र होते हुए जाएगी। 100 दिनों की इस यात्रा में कुल 2250 किमी की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विधायक सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, विभिन्न संगठनों के नेता, कांग्रेस जिलाध्य़क्ष, किसान, बुद्धिजीवी व समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मिलित होंगे। ओडिशा में सामाजिक व राजनीतिक स्थिति में परिवर्तन लाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …