Home / Odisha / जैन तेरापंथ समाज भुवनेश्वर का श्री यंत्र सिद्धि जपानुनष्ठान आयोजित   

जैन तेरापंथ समाज भुवनेश्वर का श्री यंत्र सिद्धि जपानुनष्ठान आयोजित   

  • सभी प्रकार की सुख, शांति, वैभव आदि के लिए हुई कामना

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दिपावली के उपलक्ष में त्रिदिवसीय 23 से 25 अक्टूबर 2022 तक तेरापंथ भवन में मुनिश्री डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा 3 के सानिध्य में श्री यंत्र सिद्धि जपानुनष्ठान रखा गया।

सभी प्रकार की सुख, शांति, वैभव आदि के लिए आध्यात्मिक अनुष्ठान रखा गया। मुनिश्री डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार जी मुनि डॉ बिमलेश कुमार जी ने तीन दिन तक प्रातः 8-30 बजे से 10 बजे तक अनथक मंत्रो का उच्चारण शुद्धता के साथ किया।

निश्चित स्थान पर बैठकर एकाग्र भाव से 150 के करीब महिलाओं तथा पुरषों ने भाग लिया। मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक बना तथा भावों की शुद्धि हुई।

अनुष्ठान में पीतल का श्री यंत्र रखा गया तथा तीन दिनों की प्रतिष्ठा के बाद मंत्रोच्चार से उसकी स्थापना अपने घरों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहुर्त के साथ की गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …