Home / Odisha / सूर्यवंशी सूरज के लिए पदयात्रा करेंगे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

सूर्यवंशी सूरज के लिए पदयात्रा करेंगे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। धामनगर उपचुनाव के में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शुक्रवार को पार्टी के प्रत्याशी सूर्यवंशी सूरज के लिए पदयात्रा के जरिये प्रचार करेंगे। इस दौरान वह शुक्रवार व शनिवार को विभिन्न पंचायतों में पदयात्राएं कर सूर्यवंशी के लिए वोट मांगेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में केन्द्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद जुएल ओराम व अन्य वरिष्ठ नेता भी प्रचार के लिए आयेंगे।
उन्होंने कहा कि जाजपुर जिले के जिन बीजद नेताओं ने भद्रक में प्रस्तावित मेडिकल कालेज को जाजपुर ले गये, वही नेता धामनगर उप चुनाव का प्रबंधन कर रहे हैं। इस बार धामनगर की जनता बीजद को भरपूर जवाब देगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …