Home / Odisha / ओडिशा में बारिश करेगी दीपावली का मजा किरकिरा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में बारिश करेगी दीपावली का मजा किरकिरा

  •  बंगाल की खाड़ी में डिप डिप्रेशन चक्रवात में होगा तब्दील

  •  ओडिशा के जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी

भुवनेश्वर। संभावित चक्रवात सित्रांग के कारण होने वाली भारी ओडिशा में दीपावली का मजा किरकिरा करने वाली है। सित्रांग के प्रभाव में ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव रविवार को सुबह 11 बजे पोर्ट ब्लेयर से 640 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में केंद्रित था।
यह सिस्टम तेज होकर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा तथा यह 25 अक्टूबर की सुबह के आसपास तिनकोना द्वीप और सैंडविप के बीच बांग्लादेश तट को पार करेगा।
डीप डिप्रेशन अब डिप्रेशन में तब्दील हो गया है तथा यह 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
आईएमडी ने सोमवार को केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी के लिए पीली चेतावनी जारी की है। यहां भारी बारिश की संभावना है।
चक्रवात से संबंधित बारिश की गतिविधियां सोमवार (24 अक्टूबर) के शुरुआती घंटों से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और पुरी जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है। इसी तरह बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर, जाजपुर, नयागढ़, कटक, खुर्दा, पुरी, गंजाम और गजपति जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर और कटक जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7 से 11 सेमी) होने की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि केंदुझर, मयूरभंज, ढेंकानाल, कंधमाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी और ओडिशा के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …