-
बकरियों को चराने के दौरान हुई घटना
केंदुझर। ओडिशा के केंदुझर जिले में जंगल में बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी। यह घटना शनिवार को हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंदुझर जिले के तेलकोई थानांतर्गत टंगिरि जुआंगसाही के जुआंग समुदाय की तीन महिलाएं बकरियों को चराने के लिए पास के जंगल में गई थीं। , इस दौरान वे जंगल के अंदर अवैध रूप से लगे बिजली के तारों के संपर्क में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान निरधि जुआंग, काठी जुआंग और मंजरी जुआंग के रूप में हुई है। साथ ही करंट लगने से एक बकरी की भी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है तथा घटना को लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया था कि किस वजह से बिजली के तार लगाये गये थे। माना जा रहा है कि हाथियों के शिकार के लिए इसे लगाया गया होगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
