जगतसिंहपुर। जिले की पॉक्सो अदालत ने छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार, जगतसिंहपुर विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश अजय कुमार मोहंती ने दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके भुगतान नहीं करने पर छह महीने की अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक छह साल की बच्ची 3 फरवरी 2017 को अपने घर के सामने खेल रही थी। इस दौरान दोषी देवेंद्र नायक उसे स्नैक्स का लालच देकर एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद तिरटोल पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में 17 चश्मदीदों के बयान दर्ज किया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
