Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 59 नए मामले

ओडिशा में कोरोना के 59 नए मामले

भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 59 नए मामलों का पता चला है। इन नए मामलों में 10 बच्चे शामिल हैं, जिनकी आयु 1 से 18 आयु वर्ग के बीच है। कुल 35 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 24 स्थानीय संपर्क मामले हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में कुल 9,107 परीक्षण किये गये थे। परीक्षण सकारात्मकता दर 0.64% थी। जानकारी के अनुसार,
बरगढ़ जिले में 1, बलांगीर जिले में 4, कटक जिले में 10, देवगढ़ जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 4, जाजपुर जिले में 3, खुर्दा जिले में 5, कोरापुट जिले में 5, मयूरभंज जिले में 1, नवरंगपुर जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 1, पुरी जिले में 6, संबलपुर जिले में 6, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 9 तथा स्टेट पूल में 1 कोरोना संक्रमित मिला है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …