भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 59 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इनमें से 6 संक्रमित बच्चे शामिल हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1335562 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1325773 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 534 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 34 संगरोध से हैं, जबकि 25 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 14 जिले से हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरगड़ जिले में 1, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 4, देवगढ़ जिले में 1 सक्रमित मिला है। जगतसिंहपुर जिले में 5, जाजपुर जिले में 4, कलाहांडी जिले में 1, खुर्दा जिले में 7, मयूरभंज जिले में 8 संक्रमित मिले हैं। नुआपड़ा जिले में 3, पुरी जिले में 5, रायगड़ा जिले में 2, संबलपुर जिले में 2, सोनपुर जिले में 1, सुंदरगढ़ जिले में 14 तथा स्टेट पूल से 1 संक्रमित मिला है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
