भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना के कुल 77 नये पाजिटिव मामलों पाये गये हैं। इन नये मामलों में 7 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसपंर्क विभाग ने ट्विट कर दी है। बताया गया है कि कुल 45 व्यक्ति संगरोध में हैं, जबकि 32 स्थानीय संपर्क के मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 9,252 परीक्षण किये गये। ओडिशा में परीक्षण सकारात्मकता दर 0।83% थी। जानकारी के अनुसार, बरगढ़ जिले में 3, बलांगीर जिले में 2, कटक जिले में 5, देवगढ़ जिले में 3, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 2, जाजपुर जिले में 1, झारसुगुड़ा जिले में 1, खुर्दा जिले में 9, कोरापुट जिले में 3, मयूरभंज जिले में 1,
नयागढ़ जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 2, पुरी जिले में 9, संबलपुर जिले में 10, सुंदरगढ़ जिले में 21 तथा स्टेट पूल में 2 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।
राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1335454 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1325594 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 606 है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
