Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन ने 77 साल में प्रवेश किया

मुख्यमंत्री नवीन ने 77 साल में प्रवेश किया

  •  प्रधानमंत्री से लेकर अनेक मान्यगण्य लोगों ने दी बधाई

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक आज 77 साल में प्रवेश कर गये। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन को बड़े पैमाने पर नहीं मनाया, लेकिन उन्हें शुभेच्छा देने वालों की सूची काफी लंबी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान समेत अन्य मान्यगण्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवीन पटनायक की दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया।
इसी तरह राज्यपाल प्रो गणेशालील ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई देने के साथा साथ उनके लंबे व स्वस्थ्य जीवन की कामना की। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से उनके लंबे व निरामय जीवन की कामना की है।
प्रदेश काग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पटनायक व कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री रविवार को ही मेक इन ओडिशा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद के दौरे पर चले गये हैं। इस कारण उन्होंने शुभेच्छुओं से नवीन निवास न आने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि ओडिशा के लोगों के स्नेह, श्रद्धा व आशीर्वाद के लिए वह ऋणी हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …