-
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की घोषणा
भुवनेश्वर। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सभी संविदा कर्मचारियों को दीपावली का तोफदा दे दिया है। ओडिशा सरकार ने शनिवार को संविदा भर्ती प्रणाली को समाप्त कर दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि राज्य के सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा। इस घोषणा से राज्य के सभी संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। कल ही ओडिशा सरकार संविदा कर्मचारी संघ (ओजीसीईए) ने कहा था कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक महीने के भीतर संविदा नियुक्ति नियमों को समाप्त करने का आश्वासन दिया है। ओडिशा संविदा शिक्षक संघ के मुख्य सलाहकार प्रवत मोहंती ने कहा कि राज्य सरकार ने संविदा कर्मचारियों की मांगों को सही मान लिया है। ओजीसीईए के तत्वावधान में सभी संघों ने गुरुवार को सीएम नवीन पटनायक के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान पटनायक ने आश्वासन दिया था कि संविदा नियुक्ति नियमों को समाप्त करने के प्रस्ताव को एक माह में उठा लिया जाएगा। इसके 24 घंटे के बाद ही मुख्यमंत्री ने आज सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा करके दीपावली का तोफहा दे दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
