Home / Odisha / धामनगर उपचुनाव – भाजपा ने स्टार प्रचारकों में तीन केन्द्रीय मंत्री शामिल

धामनगर उपचुनाव – भाजपा ने स्टार प्रचारकों में तीन केन्द्रीय मंत्री शामिल

भुवनेश्वर। धामनगर उपचुनाव के लिए भारतीय़ जनता पार्टी ने 40 नेताओं के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्क्ष समीर मोहंती के साथ-साथ तीन केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अश्विनी बैष्णव व विश्वेश्वर टुडू के नाम हैं। इसके साथ-साथ इस सूची में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, क्षेत्रीय प्रभारी सुनील बंसल, प्रभारी डी पुरुंदश्वरी, सह प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र, सांसद अपराजिता षाड़ंगी के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सांसद जुएल ओराम व प्रताप षाड़ंगी के नाम भी हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मानस मोहंती, सांसद सुरेश पुजारी, बसंत पंडा, पूर्व मंत्री मनमोहन सामल, केवी सिंहदेव, सुरमा पाढ़ी के साथ कुछ विधाय़क व पार्टी के पदाधिकारियों के नाम इस सूची में शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …