भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रचार करने भुवनेश्वर पहुंचे। यहां राजधानी स्थित पार्टी के कार्यालय में विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खड़गे का स्वागत किया। गौरतलब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वे कांग्रेस नेताओं का समर्थन लेने के लिए राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में खड़गे आज भुवनेश्वर पहुंचे हैं। इस दौरान पार्टी के नेताओं और विधायकों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
