भुवनेश्वर. मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से कानून का उल्लंघन के मामले में भुवनेश्वर नगर निगम के कूड़े उठाने वाले दो ड़ंपर गाड़ियों पर 32 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वाहन से 22 हजार रुपये की जुर्माना लगाये जाने के साथ-साथ अन्य वाहन पर 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. परमिट, प्रदूषण और वाहन का बीमा न होने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
