भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 77 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 10 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1335230 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढकर 1325381 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 597 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन नये मामलों में से 46 संगरोध से हैं, जबकि 31 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 17 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 2, बरगड़ जिले में 1, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 8, देवगढ़ जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 5 सक्रमित मिले हैं। जाजपुर जिले में 2, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 2, खुर्दा जिले में 7 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 2, नवरंगपुर जिले में 6, नयागढ़ जिले 2, नुआपड़ा जिले में 2, पुरी जिले में 16, संबलपुर जिले में 9, सुंदरगढ़ जिले में 20 तथा स्टेट पुल में 1 संक्रमित मिला है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
