भुवनेश्वर, जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी है । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता सेनानी भारतरत्न लोक नायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं । लोकतांत्रिक मूल्य, भ्रष्टाचार मुक्त समाज, सामाजिक न्याय के लिए उनकी निरंतर लडाई के लिए वह हमेशा याद किये जाएंगे ।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने जेपी को दी श्रदधांजलि
भुवनेश्वर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती के अवसर पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी ।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि – आजाद भारत के सबसे स्याह दौर ‘आपातकाल’ के दौरान कांग्रेस के फासीवादी शाशन को उखाड़ फैंकने व लोकतंत्र की पुनः स्थापना करने के लिए ‘सम्पूर्ण क्रान्ति आंदोलन’ को जन्म देने वाले, सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी “लोकनायक” जय प्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
