भुवनेश्वर,विजिलेंस के जाल में सहायक अभियंता। सहायक अभियंता मानस सामल के नाम पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। मानस सामल भुवनेश्वर स्थिति सामान्य जनस्वास्थ्य संभाग-1 में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह से मानस सामल के कार्यालय समेत 6 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मानस सामल के भुवनेश्वर स्थित कार्यालय के साथ ही कटक चंपतिपटना में मौजूद घर, सीडीए सेक्टर -7 में एक 3 मंजिला घर, सालेपुर में एक घर, जटनी स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में मौजूद एक फ्लैट तथा जगतसिंहपुर जिले के कुजंग उनके एक रिश्तेदार के घर पर एक साथ छापामारी की जा रही है। इस छापेमारी में 3 डीएसपी समेत 11 इंस्पेक्टर, 2 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई शामिल हैं। मानस सामल अपने परिवार के साथ जाटनी के एक फ्लैट में रहने की पता चली है।
गौरतलब है कि विजिलेंस टीम ने एक साल से भी कम समय पहले जनस्वास्थ्य संभाग-द्वितीय में एक अतिरिक्त कार्यपालक अधिकारी के घर पर छापा मारा था। उक्त इंजीनियर के घर से करीब 6.5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई, जो उसकी आय के 200 गुना से भी ज्यादा थी। वर्षों बाद जब उक्त कार्यालय के एक अन्य अभियंता पर छापेमारी की जा रही है तो सबकी निगाह इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस अभियंता के पास से कितनी संपत्ति बरामद होती है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
