भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पंडित गोपबंधु दास की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी तथा निःस्वार्थ सेवा व त्याग के प्रतीक उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनका देशप्रेम, शिक्षित समाज के निर्माण में भूमिका, ओड़िया भाषा साहित्य के लिए उनकी सृजन सृष्टि हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
