संबलपुर। संबलपुर जिले के तिलिमलपात्र जंगल में आज सुबह कथित तौर पर कीटनाशक छिड़का हुआ धान खाने से कम से कम दो हाथियों की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि भोजन की तलाश में एक नर और एक मादा हाथी तिलिमलपात्र जंगल में घुस गये। वन अधिकारियों को अंदेशा है कि खेत में धान खाकर दोनों हाथियों की मौत हो सकती है।
वन अधिकारियों ने हाथियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरामद कर लिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
